वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में ट्यूबवेलों पर चोरों ने नजर गड़ा रखी है। ट्यूबवेलों के कॉपर केबल और पैनल चोरी होने से डेढ़ माह में 20 हजार परिवारों को समय-समय पर पानी की किल्लत हुई। जनवरी और फरवरी में 12 ट्यूबवेलों से चोरी की घटनाएं हुईं। इनमें से कई ऐसे ट्यूबवेल हैं जिनमें दो से तीन बार चोरी हुई है। जलकल विभाग ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दिए हैं। ज्यादातर केस में बाइक से आए तीन युवकों ने घटनाओं को अंजाम दिया है। शनिवार रात रामनगर के हाथी खाना मोहल्ले में ट्यूबवेल का पैनल चोरी होने से रविवार को 200 से अधिक परिवारों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। इससे पहले रामनगर के मलहिया टोला में भी कुछ दिनों पहले चोरी हुई थी। दुर्गाकुंड स्थित कबीर नगर में तीन बार चोरी हो चुकी है। इंद्रा नगर कॉलोनी-चितईपुर, करौंदी तिराहा, सामनेघाट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.