गिरडीह, नवम्बर 13 -- बगोदर, प्रतिनिधि। ट्यूनेशिया से वापस लौटे बगोदर के मजदूरों का श्रम विभाग के द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया। इस बीच मजदूरों का हालचाल लिया गया। श्रम विभाग ने मजदूरों से अपील की है कि जब भी कोई मजदूर मजदूरी करने प्रवास जाता है उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन जरूर कराना चाहिए। ट्यूनेशिया से लौटे मजदूरों में मुंडरो के अशोक कुमार, लोवाबार के सुखदेव सिंह, बेको के गुरूचरण महतो, दोंदलो के खूबलाल महतो एवं जरूवाडीह के संजय महतो शामिल हैं। मौके पर श्रम विभाग के लिपिक विजय राज, विकास चंद्र वर्मा, श्रमिक मित्र मनोज कुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे। दूसरी ओर मौके पर उपस्थित बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने ट्यूनेशिया से लौटे मजदूरों से मुलाकात कर हालचाल जाना। इस बीच उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के पिछले कार्यकाल में प्रवासी श्रमिक सहायता के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.