नई दिल्ली, जनवरी 20 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। न्यू अशोक नगर इलाके में दो जनवरी की रात चाकू से हमला होने का मामला सामने आया, जिसमें पुलिस ने जांच के बाद नाबालिग आरोपी की पहचान की और उससे पूछताछ की। जांच में पता चला कि घायल जयप्रकाश हमला करने वाले किशोर का ट्यूटर है। वह काफी समय से किशोर का यौन शोषण कर रहा था। परेशान होकर नाबालिग ने अपने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने ट्यूटर के खिलाफ पोक्सो और संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो जनवरी की रात कोंडली पुल के पास जयप्रकाश को चाकू मारने की सूचना मिली। घायल को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। हत्या के प्रयास की धारा में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच क...