बदायूं, जनवरी 12 -- बदायूं, संवाददाता। मेरठ से प्रयागराज का सफल अब आसान होने वाला है। मेरठ से शुरू होकर प्रयागराज तक जाने वाले 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य पूर्ण होने की ओर है। इसके बाद उदघाटन की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे का उदघाटन फरवरी में होने की उम्मीद है। गंगा एक्सप्रेस-वे पर टोल बूथ पर टेस्टिंग ट्रायल हो चुका है। इसके बाद गंगा एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के संचालन शुरू करने की तैयारियां जारी हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे के चालू होने के बाद मेरठ से प्रयागराज का सफर महज पांच से छह घंटे में पूरा किया जा सकेगा। वर्तमान में लोगों को प्रयागराज जाने के लिए 10 घंटे से अधिक समय देना पड़ता है। गंगा एक्सप्रेस-वे का सबसे बड़ा हिस्सा 95 किमी जिले से होकर गुजरता है। गंगा-एक्सप्रेस-वे का बदायूं की जनता के लिए बड़ा ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.