अलीगढ़, फरवरी 13 -- n राकिमयू ने समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन n किसान पंचायत में उमड़ा किसानों का हुजूम जट्टारी, संवाददाता। राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन (अ) के बैनर तले गुरुवार को टप्पल ब्लॉक परिसर में आयोजित विशाल किसान पंचायत में किसानों का हुजूम उमड़ पड़ा। पंचायत में यमुना एक्सप्रेस-वे पर टोल माफी से लेकर शिक्षा के व्यवसायीकरण जैसे गंभीर मुद्दों पर प्रशासन को घेरा गया। पंचायत की अध्यक्षता रामजीलाल मौर ने की, जबकि संचालन चौधरी दर्याब सिंह मौर (राष्ट्रीय सचिव) और चौधरी कृष्णपाल सिंह स्यारौल (मंडल अध्यक्ष) ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रमेश कुमार अत्री ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम खैर के प्रतिनिधि और बीडीओ को सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कुमार अत्री ने कड़ा रु...