लखीमपुरखीरी, जनवरी 12 -- चपरतला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी का रविवार को खीरी जनपद में प्रथम आगमन पर चपरतला-मैगलगंज स्थित टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और नारेबाजी की। वह दिल्ली से लौटकर लखनऊ जा रहे थे। स्वागत कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य जुगल किशोर, क्षेत्रीय महामंत्री कमलेश मिश्रा, पिसावा ब्लॉक प्रमुख मिथिलेश यादव, मैगलगंज मंडल अध्यक्ष राममोहन गुप्ता, भाजपा नेता छविनाथ सिंह तथा जिला पंचायत सदस्य दिनेश चंद्र गुप्ता उर्फ बड़े भैया विपिन गुप्ता शमशाद खां आदि लोग शामिल रहे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार क्षेत्र से गुजरने पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कुछ देर तक चले स्वागत के बाद पंकज चौधरी अपने काफिले के साथ आगे के लिए रवाना हो गए।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.