सासाराम, मार्च 16 -- शिवसागर। टोल प्लाजा मलवार से शुक्रवार रात टोल कर्मी की बाइक चोरी चली गई। गिरधरिया निवासी गुड्डू कुमार टोल प्लाजा पर टीसी का काम करता है। शुक्रवार रात बाइक टोल प्लाजा ऑफिस के सामने खड़ा कर ड्यूटी करने लगा। सुबह में बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद बाइक नहीं मिली तो प्राथमिकी दर्ज करायी है। वहीं टोल प्लाजा से बाइक चोरी होने पर सवाल उठ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...