मुजफ्फर नगर, जनवरी 12 -- छपार। गत दिवस भाकियू टिकैत के पुरकाजी ब्लाक अध्यक्ष की कार से टोल मांगने पर कार्यकर्ताओं ने छपार टोल प्लाजा को फ्री कराकर घंटों धरना प्रदर्शन किया था। इस मामले में टोल संचालक पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद कुमार मलिक ने भाकियू ब्लाक अध्यक्ष सहित तीन कार्यकर्ताओं को नामजदज करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। टोल संचालक ने छपार थाने में टोलकर्मियों से गाली गलौज,तोडफोड करने व राजस्व हानि की तहरीर दी थी । छपार पुलिस ने भाकियू के पुरकाजी ब्लाक अध्यक्ष मोनू प्रधान निवासी गांव भूराहेडी , शशि निवासी गांव धमात व शहजाद निवासी बरला सहित कई खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मोहित सहरावत का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.