मैनपुरी, फरवरी 13 -- बेवर कानपुर हाइवे पर तरावा देव टोल प्लाजा कर्मियों और किसान यूनियन के एक पदाधिकारी के बीच मारपीट हो गई। जानकारी मिलते ही किसान यूनियन के लोग टोल प्लाजा पर धरना देने बैठ गए। नारेबाजी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। यूनियन के पदाधिकारी टोल कर्मचारी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे। तहरीर भी दी गई है। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) युवा के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ यादव ने तहरीर देकर शिकायत की वह अपनी कार से एटा जा रहे थे। नवीगंज टोल पर उनकी गाड़ी रोकी गई। उन्होंने परिचय पत्र दिखाया लेकिन मोनू नाम का कर्मचारी टोल मांगने लगा। आरोप लगाया कि मोनू और उसके साथी ने सौरभ के साथ मारपीट की। जिससे उनके अंदरूनी चोटें आयीं। बेवर थाना प्रभारी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और पदाधिकारियों से बात की। ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.