प्रयागराज, फरवरी 6 -- प्रयागराज, संवाददाता। विधिक बाट माप विज्ञान विभाग ने जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर स्थित चार टोल प्लाजा को नियमों के उल्लंघन पर नोटिस जारी किया है। विभाग की जांच में सामने आया है कि जिले के चार टोल प्लाजा पर मानक के अनुरूप धर्मकांटा नहीं हैं जबकि टोल संचालन की शर्तों में वजन जांच की व्यवस्था अनिवार्य है। विधिक बाट माप विज्ञान विभाग के जिला अधिकारी एसके सरोज ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर स्थित सोरांव, नवाबगंज, सहसों, शृंग्वेरपुर टोल प्लाजा पर धर्मकांटा नहीं लगाया गया है। धर्मकांटा न होने के कारण ओवरलोड भारी वाहन बिना किसी रोकटोक के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इससे जहां सड़कों की उम्र कम हो रही है, वहीं दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बढ़ रही है। अधिकारियों ने बताया कि नियमों की अनदेखी से सरकार को करोड़ों रुपये के ...