लखीमपुरखीरी, जनवरी 6 -- चपरतला। मैगलगंज क्षेत्र की चपरतला स्थित टोल प्लाजा के पास सड़क पर बड़े-बड़े वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। चल रहे सर्दी के मौसम में भीषण कोहरा गिरता है। सड़क के किनारे वाहन खड़े होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क किनारे वाहनों को खड़ा न करने के लिए निर्देशित करते हैं। वहीं नेशनल हाईवे 30 टोल टैक्स चपरतला में इस आदेश का असर न के बराबर दिख रहा है। कोहरा व सर्दी के मौसम में दृश्यता शून्य होने के कारण जहां वाहनों को दिखाई नहीं देता तो वहां टोल टैक्स के दोनों साइड सैकड़ों की संख्या में वाहन खड़े रहते हैं। जिससे वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है। आए दिन एक्सीडेंट हो जाते हैं लेकिन उसके बावजूद भी जिम्मेदार मौन बने हुए हैं।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.