लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- चपरतला टोल प्लाजा पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों से हो रहे हादसों को लेकर हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित खबर का अधिकारियों ने संज्ञान लिया। इसके उप जिलाधिकारी मितौली मधुसूदन गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकार मितौली मानवेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। एसडीएम व सीओ ने थाना प्रभारी मैगलगंज इंद्रजीत सिंह को निर्देशित किया जो गाड़ी नो पार्किंग में खड़ी पाई जाएं उनका चालान सुनिश्चित करें। टोल प्लाजा के पास हाइवे पर अव्यवस्थित खड़ी गाड़ियों का रोजाना किया जाएगा चालान। इस मौके पर टोल प्लाजा के मैनेजर बृजेश सिंह व रामू सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...