औरैया, फरवरी 9 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में अनंतराम टोल प्लाजा के पास ब्रजबासी होटल के समीप हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार चंदूपुर निवासी 18 वर्षीय पवन पुत्र नीलेश कुमार मोटरसाइकिल से इटावा की ओर जा रहा था। इसी दौरान इटावा की दिशा से आ रही एक कार अचानक ब्रजबासी होटल की ओर मुड़ गई। अचानक मुड़ने से बाइक सवार को संभलने का मौका नहीं मिला और ब्रेक न लग पाने के कारण उसकी बाइक कार से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। राह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.