रामगढ़, जुलाई 8 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के सोसोखुर्द स्थित टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों की दादागिरी का मामला सामने आया है। पहचान पत्र दिखाने के बाद भी टोल कर्मियों ने एसीबी के डीएसपी के साथ बदसलूकी की। एसीबी रांची के डीएसपी सोमवार सुबह 4 बजे के करीब रांची जा रहे थे। टोल कर्मियों ने उनके वाहन को रोक दिया। डीएसपी ने पहचान पत्र दिखाते हुए बैरियर हटाने को कहा तो टोल दिए बिना बैरियर हटाने से मना कर दिया। जिससे बात बढ़ गई। टोल प्लाजा के कर्मियों ने डीएसपी के साथ मारपीट तक कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी तत्काल टोल प्लाजा पहुंचे और मामले को शांत कराया। घटना के बाद मुख्यालय डीएसपी गोला थाना पहुंच कर मामले की छानबीन की। थाना प्रभारी ने बताया कि टोल प्लाजा में विवाद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.