आगरा, जून 18 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के व्यापारियों को ध्यान में रखते हुए और टोल पार करने वाले यात्रियों के लिए सुविधा दिए जाने पर आभार जताया है। मंडलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि पूरे देश में व्यापारी सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा अपने वाहनों से करता है। उसको सुबह जाकर शाम को अपने गंतव्य पर पहुंचना होता है। छूट का फायदा उन यात्रियों को भी होगा जो धार्मिक यात्राएं करते हैं। जो व्यापारी अपने व्यावसायिक कार्य को लेकर यात्रा करते हैं, अब वह असीमित यात्रा कर सकेंगे। उनको छूट का लाभ मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...