बागपत, जुलाई 26 -- ईपीई हो या फिर हाइवे, सभी के टोल नाकों पर टैक्स वसूली में निर्धारित समय से अधिक का समय लग रहा है। कभी सर्वर डाउन की समस्या बन रही है, तो कभी स्केनिंग कैमरे धोखा दे रहे है। जिसके चलते टोल नाकों पर वाहनों की कतार लग रही है। कई बार तो 90 सैकेंड के स्थान पर 10 से 15 मिनट का समय लग रहा है। जिसके चलते वाहन चालकों का पारा भी हाई हो जाता है। वे टोल कर्मियों के साथ उलझते हुए भी नजर आते है। दरअसल, टोल नाकों पर टैक्स वसूली के लिए अधिकतम 90 सैकेंड का समय निर्धारित किया गया है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से टैक्स वसूली में काफी समय लग रहा है। सर्वर डाउन होने या फिर स्केनिंग कैमरों में तकनीकी खामी के चलते कई बार तो 10 से 15 सैकेंड तक भी समय लग रहा है। जिसके चलते हाइवे हो या फिर ईपीई, उनके टोल नाकों पर वाहनों की लंबी कतार लग रही है। वाहन च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.