गुड़गांव, जनवरी 31 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। शहर में शुक्रवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें टोल प्लाजा पर फायरिंग करने के आरोपी दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस हथियार बरामदगी के लिए आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई थी, जहां एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा भागने की कोशिश में गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि शुक्रवार रात गुरुग्राम पुलिस की सेक्टर-65 टीम टोल प्लाजा पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों विनय, बॉबी और पवन को हथियार बरामद करने के लिए गांव पुराना बहरामपुर के पहाड़ी क्षेत्र में लेकर गई थी। आरोपी विनय ने पुलिस को बताया था कि उसने एक लोडेड हथियार वहां छुपाया हुआ है। जैसे ही पुलिस टीम मौके ...