चक्रधरपुर, जनवरी 2 -- चक्रधरपुर। जर्जर चाईबासा-सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर टोल टैक्स वसूली पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पवन शंकर पांडेय ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। इससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही है और लोगों से टैक्स वसूली की जा रही है, जो काफी चिंताजनक है। उन्होंने इस मामले में राज्य के मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन से संज्ञान लेने की मांग की है और सड़क की मरम्मत तत्काल करने की मांग की है, साथ ही टोल टैक्स वसूली बंद कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...