वाराणसी, फरवरी 8 -- चौबेपुर। भंदहां कलां गांव के समीप रविवार अलसुबह वाराणसी से गाजीपुर की तरफ रहा ट्रक नहर में पलट गया। चालक टोल टैक्स बचाने के चक्कर में भंदहां नहर के रास्ते निकाल रहा था। तभी ट्रक बिजली का पोल तोड़ते गड्ढे में पलट गया। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। उधर, कैथी चौकी प्रभारी अनिल सिंह चंदेल फोर्स के साथ पहुंचे। दो क्रेन मंगाकर ट्रक हटवाकर आवागमन शुरू कराया। बिजली का पोल टूटने के कारण भंदहां गांव में आपूर्ति भी बाधित हो गई। ट्रक को हटाने के दौरान क्रेन से कुचलकर नागेंद्र प्रताप सिंह, प्रताप नारायण सिंह, सांगू राम, सहतू, रामनरेश की सरसों, गेहूं की फसलें भी खराब हो गईं। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से आटा चक्की, नलकूप, पानी, सिंचाई की दिक्कत सामने आ गई है। भंदहां कलां के पूर्व प्रधान घनश्याम सिंह ने बताया कि टोल टैक्स बचाने के लिए ...