उरई, दिसम्बर 7 -- आटा। झांसी-कानपुर हाईवे पर बने आटा टोल प्लाजा की अव्यवस्थित व्यवस्था रविवार को फिर वाहन चालकों पर भारी पड़ गई। टोल कर्मियों की मनमानी और बेपटरी यातायात प्रबंधन के चलते शाम करीब साढ़े चार बजे टोल पर चारों लेनों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति यह रही कि छोटे वाहन चालकों को जाम में फंसकर काफी परेशान होना पड़ा जबकि मरीजों को लेकर जा रही गाड़ियां मिनटों नहीं बल्कि आधा एक घंटे तक बुरी तरह जाम में जूझती रही। कानपुर निवासी रवि, सिसोलर निवासी मोहित और कालपी निवासी भूरे ने बताया कि आटा टोल प्लाजा पर लंबे समय से अव्यवस्था बनी हुई है। टोल कर्मियों पर आरोप है कि वे मनमर्जी से लेन बंद खोलते रहते हैं, जिससे अचानक जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। छोटे वाहन चालकों का कहना है कि यदि वे टोल कर्मियों से जाम खोलने में तेजी लाने की बात...