शाहजहांपुर, जनवरी 30 -- पुवायां, संवाददाता। पुवायां क्षेत्र के एक टोल प्लाजा पर भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने टोल कटने को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं के हंगामे के चलते कुछ देर के लिए टोल फ्री कर दिया गया। भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ता निर्मल सिंह अपनी गाड़ी से जा रहे थे। टोल प्लाजा पहुंचने पर टोल कर्मियों ने उनकी गाड़ी का शुल्क काट लिया। जानकारी मिलने पर जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यादव कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान टोल प्लाजा पर आवागमन बिना शुल्क के होने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया। इसके बाद टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर विकास शुक्ला मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों की गलती बताते हुए भविष्य में ऐसा न होने का भरोसा दिया। इसके बाद भाकियू भा...