मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में कई जरूरतमंद परिवार अभी भी राशन कार्ड से वंचित हैं। इसका पता लगाने के लिए अधिकारी टोलों-मुहल्लों का भ्रमण कर वंचित परिवारों का राशन कार्ड बनवाएं। साथ ही उनके घरों में पेयजल एवं बिजली आपूर्ति का उचित प्रबंध करें। सोमवार को अधिकारियों संग विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम सुब्रत कुमार सेन ने यह निर्देश दिया। धान की सरकारी खरीद के बाद उसके सीएमआर में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नारागजी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हर हाल में अप्रैल के अंत तक सौ प्रतिशत सीएमआर का लक्ष्य हासिल करने को कहा। समीक्षा के दौरान गायघाट में महज 28 प्रतिशत उपलब्धि होने को गंभीरता से लिया और अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.