गया, फरवरी 9 -- बीआरसी भवन इमामगंज में सोमवार को टोला सेवकों एवं तालमी मर्कज का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान गया जिले के डीपीओ माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता सईद तारिक ने टोला सेवकों और तालमी मर्कजों को उनके कार्य एवं दायित्वों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टोला सेवकों को 15 से 35 आयु वर्ग के निरक्षर लोगों को साक्षर बनाना है तथा अपने क्षेत्र के विद्यालयों में कक्षा एक और दो के बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी निभानी है। इसके साथ ही सभी कार्यों की रिपोर्ट समय पर भेजनी होगी। उन्होंने बताया कि रिपोर्टिंग के लिए सभी टोला सेवकों को मोबाइल उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर बीईओ अशोक कुमार, पूर्व बीआरपी मोईन आलम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.