सोनभद्र, फरवरी 2 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी टोल प्लाजा पर अधिवक्ता के परिजनों से मारपीट करने वाले दो नामजद आरोपियों को रविवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार किया। अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि रविवार को दोपहर बाद अधिवक्ता आरती पाण्डेय सपरिवार अपने वाहन से रॉबर्ट्सगंज से चोपन की ओर जा रही थीं। राबर्ट्सगंज के लोढ़ी टोल प्लाजा पर अगली गाड़ी का मैसेज प्राप्त न होने एवं टोल क्रॉस न हो पाने के कारण लेन संख्या तीन में कुछ वाहन खड़े हो गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। उक्त कारण से कुछ मिनटों की देरी होने पर आरती पाण्डेय सपरिवार एवं टोल कर्मियों के मध्य कहासुनी हो गई, जो बाद में विवाद एवं मारपीट में परिवर्तित हो गई। आरती पाण्डेय पुत्री राजकु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.