हमीरपुर, फरवरी 13 -- राठ, संवाददाता। नमामि गंगे योजना के तहत औंता गांव में निर्मित पानी की टंकी से आपूर्ति होने के बावजूद पिछले एक सप्ताह से टोला गांव तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को आक्रोशित महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन कर प्रशासन से समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की। टोला गांव के कीरत राजपूत, ह्रदेश, वीरपाल, हरिसिंह, अरुण, रीमा गुप्ता, ब्रह्मारानी, यशोदा, कुसमारानी और जानकी ने बताया कि औंता गांव से आने वाली पाइप लाइन टूट जाने के कारण जलापूर्ति बाधित है। कई बार अराजक तत्व पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर देते हैं। जिससे समस्या बार-बार उत्पन्न होती है। पहले दो-तीन दिन के अंतराल पर किसी तरह पानी की आपूर्ति हो जाती थी, लेकिन इस बार पूरे सप्ताह से सप्लाई...