नई दिल्ली, फरवरी 9 -- कनाडा के टोरंटो में एक व्यस्त शॉपिंग सेंटर की पार्किंग में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलीबारी में एक 37 वर्षीय भारतीय-कनाडाई व्यक्ति की मौत हो गई। टोरंटो पुलिस सेवा ने रविवार को जारी बयान में पीड़ित की पहचान ब्रैम्पटन निवासी चंदन कुमार राजा नंदकुमार के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को लगभग दोपहर 3:31 बजे रेक्सडेल बुलेवार्ड और हाईवे 27 के पास स्थित वुडबाइन शॉपिंग सेंटर की पार्किंग में गोलीबारी की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोली लगने से घायल शख्स को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।कौन थे चंदन कुमार? पुलिस के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति वाहन में सवार होकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इसे एक टारगेटेड घटना माना है। पुलिस का कहना है कि परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हैं, लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.