नई दिल्ली, मार्च 8 -- कनाडा के टोरंटो में शुक्रवार रात एक नाइट क्लब में अंधाधुंध गोलियां चल गईं। रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में कम से कम 12 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। वहीं कनाडा की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि घटना रात में करीब 10:30 बजे की है। यह क्लब प्रोग्रेस अवेन्यू के पास है। पुलिस के मुताबिक कई लोग पब के अंदर भी फंस गए हैं। वहीं घायल होने वाले लोगों की हालत के बारे में भी ठीक से पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत इमरजेंसी सेवाएं शुरू की गईं। इसके अलावा इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया है। हालांकि प्रशासन ने कोई भी औपचारिक जानकारी जारी नहीं है। ना ही यह पता चल पाया है कि इस मास शूटिंग के पीछे क्या वजह है। पुलिस का इतना ही कहना है कि आरोपी ने कई लोगों को निशाना बनाया है। इसके अलावा उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.