नई दिल्ली, फरवरी 5 -- टोयोटा ने अपने पोर्टफोलियो की एंट्री लेवल कार ग्लैंजा की कीमतों में इजाफा कर दिया है। दरअसल, कंपनी ने इस कार की कीमतों में 1.98% या 15,800 रुपए तक का इजाफा किया है। कंपनी ने बढ़ी हुई कीमतों को 3 फरवरी से लागू कर दिया है। अभी इसकी शुरुआती कीमत 6,39,300 रुपए थी। यानी अब इसमें इजाफा हो चुका है। हालांकि, कंपनी ने किस वैरिएंट पर कितने रुपए का इजाफा किया है इसका पता डीलर्स के यहां से चल जाएगा। बता दें कि मारुति सुजुकी बलेनो हैचबैक का बैज-इंजीनियर्ड वर्जन है।टोयोटा ग्लैंजा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस इंजन पावरट्रेन की बात करें तो ग्लैंजा को 1.2-लीटर NA पेट्रोल इंजन के साथ फैक्ट्री-फिटेड CNG किट ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसको 5-स्पीड मैनुअल और एक AMT यूनिट के साथ जोड़ा गया है, जो89bhp की पावरऔर 113Nm का पीक टॉर्क जेनरेट क...