नई दिल्ली, फरवरी 15 -- टोयोटा ने फरवरी 2026 के लिए अपनी कैमरी सेडान पर डिस्काउंट का एलान कर दिया है। इस महीने इस कार को खरीदने पर 3,35,500 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी इसके हाइब्रिड (CMRCM) वैरिएंट पर 2,85,500 रुपए और हाइब्रिड (CMRCS) वैरिएंट पर 3,35,500 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बोनस, कॉर्पोरेट बेनिफिट जैसे अलग-अलग बेनिफिट मिलेंगे। साथ ही, इस कार पर कंपनी 5 साल की वारंटी के साथ दूसरे बेनिफिट भी मिलेगी। इस लग्जरी सेडान को 6 कलर ऑप्शन सीमेंट ग्रे, एटीट्यूड ब्लैक, डार्क ब्लू, इमोशनल रेड, प्लैटिनम वाइट पर्ल और प्रेशियस मेटल में खरीद सकते हैं। ये सेडान इंटरनेशनल मार्केट में भी मौजूद है। कैमरी एक प्रीमियम लग्जरी सेडान है, इसलिए इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 47.48 लाख रुपए से लेकर 47.48 लाख रुपए तक ...