चक्रधरपुर, दिसम्बर 2 -- गोईलकेरा। गुदड़ी प्रखंड के टोमडेल गांव में सोमवार को जिला परिषद सदस्य सुनीता लुगुन एवं प्रखंड प्रमुख सामी भेंगरा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर एवं नारियल फोड़कर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर विधिवत शिलान्यास किया। लगभग 55 लाख की लागत से बनने वाले इस आधुनिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निर्माण से क्षेत्र की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार होगा। यहां सामान्य स्वास्थ्य जांच, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएँ, बुजुर्गों के लिए नियमित स्वास्थ्य परामर्श, नि:शुल्क दवा वितरण तथा निवारक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम उपलब्ध होंगे। कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद सदस्य सुनिता लुगुन ने कहा कि विकास कार्यों की यह श्रृंखला आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब तेज गति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.