नई दिल्ली, फरवरी 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। विजय विहार में 12वीं के छात्र की संदिग्ध मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। टोपी को लेकर हुए मामूली विवाद में दोस्त ने ही छात्र को चाकू घोंपा था। पुलिस ने शनिवार को एक नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया। लाल क्वार्टर निवासी हर्ष बुधवार को स्कूल के लिए निकला था। कुछ देर बाद उसका दोस्त घर पहुंचा और परिजनों को बताया कि हर्ष सरिया लगने से घायल हो गया है। उसे ई-रिक्शा से पहले एक झोलाछाप डॉक्टर के पास और फिर बीएसए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मामले की जांच में एसएचओ मनोहर लाल मीना की टीम ने हर्ष के साथ मौजूद दोनों दोस्तों से पूछताछ की। शुरुआत में उन्होंने सरिया लगने की कहानी दोहराई, लेकिन सख्ती से पूछताछ में सच सामने आ गया। नाबालिग आरोपी ने बताया कि छत पर तीनों ...