चाईबासा, मई 10 -- बहरागोड़ा।संवाददाता बहरागोड़ा में स्थित टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार से समर कैंप का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य मुकेश कुमार और शिक्षक-शिक्षिका के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर समर कैंप का उद्घाटन किया गया। जिसमें विद्यालय के चारों सदनों के प्रतिनिधि के द्वारा नृत्य के माध्यम से तरह-तरह की गतिविधियों की शुरुआत की गई। कक्षाओं को चार भागों में बांटकर तरह-तरह की खेलों और नृत्यों के साथ-साथ एक विशेष आयोजन मिट्टी के द्वारा तरह तरह की वस्तुओं का निर्माण चक्की के माध्यम से छात्रों को सिखाया गया। कराटे, फुटबॉल बैडमिंटन, क्रिकेट और खो-खो इत्यादि खेलों को छात्राओं के द्वारा बड़े उत्साहित होकर भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.