पलामू, फरवरी 2 -- झारखंड में अंधविश्वास की खौफनाक तस्वीर सामने आई है। ओझा-गुनी (टोना-टोटका) के शक ने दो परिवारों की जिंदगी तबाह कर दी। पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के कुसड़ी गांव में महज संदेह के आधार पर दो सगे भाइयों ने धारदार हथियारों से हमला कर एक महिला समेत तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने आई एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, पलामू जिले के पांकी थाना स्थित कुसड़ी गांव के पुरणी बथान टोला में रविवार को ओझा-गुनी के शक में एक महिला समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में पति 45 वर्षीय विजय भुइयां, उनकी पत्नी 40 वर्षीया कलिया देवी और उनका बेटा छोटू भुइयां शामिल हैं। आरोपियों ने विजय भुइयां की बेटी को भी जख्मी कर दिया है, जिसे गंभीर स्थिति में मेदिनीनगर के एम...