पीलीभीत, जुलाई 8 -- अमरिया से मझोला के बीच मिल रही बाघिन की लोकेशन आंखों से ओझल हो गई। टोडरपुर में अब तक डेरा जमाए बाघिन ने निगरानी टीम को गच्चा दे दिया। बाघिन अब उस क्षेत्र से बाहर चली गई है। इसकी जानकारी वनाधिकारियों को दे दी गई है। ड्रोन की पकड़ में भी बाघिन की लोकेशन नहीं आ सकी है। पिछले करीब पंद्रह दिनों से बाघिन कभी अमरिया तो कभी मझोला के भगतनिया फार्म की तरफ चहलकदमी करती रही है। इसके बारे में जानकारी मिलने पर टीम ने कई जगह कैमरा ट्रैप लगाए थे। पर तब तक तो बाघिन की लोकेशन मिली। पर इसके बाद बाघिन की लोकेशन रविवार के बाद से नहीं मिल सकी है। सामाजिक वानिकी क्षेत्रके जंगल दायरे वाले अमरिया और मझोला क्षेत्र में बाघिन के न दिखने से लोगों में दहशत है। बताया गया है कि ग्रामीण चिंतित हैं कि बाघिन अगर दिख नहीं रही तो कौन सी लोकेशन पर है। इससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.