बांका, नवम्बर 22 -- धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि। धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत भेलाई पंचायत के बसबिट्टा गांव में शुक्रवार की दोपहर एक टोटो से दबकर 8 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। मृत हेमराज कुमार इसी गांव निवासी पप्पू सिंह का पुत्र था। जानकारी के अनुसार गांव के ही टोटो से पप्पू सिंह सहित परिजन धान की फसल ढुलाई कर रहा था। इसी दौरान हेमराज टोटो पर बैठकर चाबी घूमने लगा, जिससे टोटो स्टार्ट हो गई और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे टोटो गड्ढे में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया लाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर बच्चे की मौत की खबर सुनते ही पप्पू सिंह के घर कोहराम मच गया । वहीं घटना को लेकर पिता पप्पू सिंह, मा...