दुमका, जनवरी 26 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका शहर क्षेत्र के रानीबगान में शनिवार की दोपहर पूजा करने के बाद टोटो से उतर रही पुतुल देवी नाम की महिला के गले से बाइक सवार दो युवकों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। चेन की कीमत एक लाख है। महिला ने नगर थाना में आवेदन देकर चेन बरामद करने की गुहार लगाई है। कुम्हारपाड़ा के रानी बगान की रहने वाली पुतुल देवी पूजा करने के लिए धर्मस्थान मंदिर आई थी। दोपहर करीब 12 बजे से टोटो से घर वापस जा रही थीं। रानीबगान में वाहन से उतरने के बाद चालक को किराया दे रही थी, तभी बाइक सवार दो युवक आए और गले से चेन खींचकर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक दोनों फरार हो गए। महिला ने बताया कि बाइक चलाने वाले ने हेलमेट पहन रखा था और सवार दूसरा साथी चेन छीनकर फरार हो गया। उन्होंने नगर थाना में आवेदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.