दुमका, फरवरी 15 -- टोटो व बाइक की टक्कर में तीन घायल शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। दुमका-रामपुरहाट मार्ग में गणेशपुर के समीप टोटो रिक्शा एवं बाइक की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है टोटो रिक्शा चालक ढेबाडीह के कृष्ण दास गणेशपुर से शिकारीपाड़ा बाजार की ओर आ रहा था, जबकि शिकारीपाड़ा बाजार से दुमका की ओर बाइक सवार दो व्यक्ति रंजीत बास्की एवं फयूडिस मरांडी तेज रफ्तार में जा रहा था की दोनों की भिड़ंत गणेशपुर के समीप हो गई। दुर्घटना में टोटो चालक ढेबाडीह के कृष्ण दास, बाइक सवार टेसपरता के रंजीत बास्की एवं सरैदहा का फयूडिस मरांडी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सक डॉक्टर गौरव भीम मुर्मू ...