लखीसराय, फरवरी 10 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। रविवार की रात रामगढ़चौक थाना पुलिस ने भाड़ा बुक कर टोटो चालक से लूट की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए एक निरुद्ध विधि-विरुद्ध बालक समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सोमवार को पुलिस कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार ने पूरे मामले की जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि रामगढ़चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक चार फरवरी को रात्रि करीब 9 बजे कोली नहर के पास टोटो चालक सूरज कुमार, पिता विजय शर्मा, निवासी लाल पहाड़ी वार्ड संख्या-33, थाना कवैया, जिला लखीसराय से तीन अज्ञात अपराधियों ने चाकू का भय दिखाकर 800 रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया था। घटना के बाद अपराधी हलसी की ओर फरार हो गए थे। इस संबंध में रामगढ़चौक थाना कांड संख्या 27/26, धारा 309(4)/6...