सोनभद्र, फरवरी 12 -- घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के वीरमति विद्या महाविद्यालय के पास गुरुवार को टोटो पलटने से तीन यात्री घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बभनी गांव निवासी 30 वर्षीय गोपाल सिंह, खरुआव गांव निवासी 35 वर्षीय आजाद मौर्य पुत्र देवरूप और रॉबर्ट्सगंज निवासी 22 वर्षीय सूरज पुत्र रामेश्वर टोटो में बैठे थे। घायलों ने बताया कि टोटो वहां रिपेयरिंग के लिए वर्कशॉप में आया था। रिपेयरिंग के बाद टोटो चालक टेस्ट लेने के लिए उसे चलाने लगा। इसी दौरान घोरावल रॉबर्ट्सगंज मार्ग पर वीरमति विद्या महाविद्यालय के पास टोटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे तीनों घायल हो गए। सभी घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां गंभीर रूप से घायल गोपाल सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जिला...