भागलपुर, फरवरी 7 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि अंतिचक थाना क्षेत्र अंतर्गत बुद्धासन मोड़ के पास कहलगांव-ओरियाप रोड पर अनियंत्रित टोटो पलटा गया। इस हादसे एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन अन्य समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सड़क किनारे चल रहा एक टोटो अनियंत्रित होकर करीब दस फीट गहरे गड्ढे में पलट गया। मृतका की पहचान सजौर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रपुर निवासी 70 वर्षीय मधुवा देवी उर्फ मारो देवी के रूप में हुई है। घायलों में टोटो चालक कहलगांव निवासी गोलू कुमार (25), मृतका की पुत्री अमरपुर दौसा निवासी जितनी देवी (55), पोती राधिका कुमारी (10) और नतनी नूतन कुमारी (19) शामिल हैं। घटना के बाद सूचना पर अंतिचक थाना की 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल कहलगांव लाया गया, जहां चिकित्सक न...