खगडि़या, मार्च 2 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के जीएन बांध स्थित नयागांव गोढ़ियासी के पास टोटो के पलटने सें एक यात्री शनिवार को घायल हो गया। घायल महिला यात्री थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी सुनील चौधरी की 55 वर्षीया पत्नी ऋतु देवी बतायी जा रही है। घायल महिला का प्राथमिक उपचार सीएचसी में किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋतु देवी टोटो पर सवार होकर अपने जरूरी कार्य सें जीएन बांध के रास्ते परबत्ता जा रही थी। इसी बीच नयागांव गोढ़ियासी गांव के पास टोटो सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी। इस दौरान उस टोटो पर सवार महिला सहित कई लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग सें घायलो क़ो इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। इधर डॉ राजीव रंजन ने बताया की घायल महिला को प्राथमिक उपचार बाद उसे घर भेज दिया गया। शराब पीकर गाड़ी चला रहे चालक गिरफ्तार खगड़िया, एक प...