छपरा, मार्च 18 -- तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के नंदनपुर सती स्थान के समीप अपराधियों ने टोटो में सवार एक महिला को पिस्टल व चाकू दिखाकर चेन गले से छीन ली व फरार हो गये। अपराधियों ने चालक से टोटो गाड़ी की चाभी भी छीन ली। पीड़िता नंदनपुर निवासी मुन्नी देवी ने बताया कि हम इस गाड़ी से अपने घर आ रहे थे कि उक्त घटना घटी। टोटो के चालक ने बताया कि हम सवारी लेकर तरैया से नंदनपुर गांव आ रहे थे कि उक्त स्थल पर तरैया की ओर से एक काले रंग की अपाची बाइक पर सवार तीन युवकों ने आकर पहले गाड़ी की चाभी छीनी। फिर पिस्टल व चाकू दिखाकर सवार महिला की गले से चेन छीनकर तरैया की ओर फरार हो गये । घटना की सूचना पाकर 112 पुलिस दल आकर मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.