देवघर, जनवरी 7 -- मारगोमुंडा प्रतिनिधि मधुपुर थाना क्षेत्र के बभनडीहा निवासी टोटो चालक पंकज मंडल से अज्ञात ने चाकू का भय दिखाकर नगदी पंद्रह सौ नकदी और मोबाईल छीन ली। घटना के संबंध में पीड़ित ने मारगोमुंडा थाना में लिखित शिकायत दी है। जिक्र है कि अपने बहनोई का टोटो भाड़े पर लेकर चलाता है। टोटो परिचालन मधुपुर रेलवे स्टेशन से अपने गांव बभनडीहा और मारगोमुंडा तक करता है। 5 जनवरी की रात्रि करीब 01:45 बजे मधुपुर स्टेशन से अज्ञात सवारी से मारगोमुंडा के पिपरा गांव तक जाने के लिए बात तय हुई, पिपरा पहुंचने के बाद अज्ञात सवारी ने पीड़ित को महुआटांड़ जाने कहा। करीब 3 बजे सुबह महुआटाड़ पहुंचा। तभी अज्ञात सवारी ने अपने घर के पीछे टोटो रुकवाया, उसके बाद जब उसने भाड़ा मांगा तो उसने बड़ा चाकू उसकी गर्दन पर सटा दिया और डरा-धमकाकर उसके पास से 1500 नकद और मोबाई...