धनबाद, मार्च 8 -- राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज कतरास रोड स्थित इंटर कॉलेज के समीप टोटो के धक्के से चार महिला घायल हो गयी। सभी महिलाएं राजगंज के सालदाहा की बतायी जाती है। घटना की सूचना पाकर राजगंज के एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। टोटो को जब्त कर लिया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी महिलाएं राजगंज प्राथमिक उपचार केन्द्र से पैदल घर सालदाहा जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही टोटो ने चार महिलाओं को धक्का मार दिया। जिससे सभी महिलाएं घायल हो गयी। घायलों में सहिया जयोतीना देवी, राजो देवी, कुसूम देवी, सुलोचना देवी शामिल है। सहिया अपने सहकर्मियों को लेकर ग्रामीणों के जांच के लिए राजगंज अस्पताल लेकर आयी थी। वापस लौटने के दौरान टोटो के धक्के से सभी घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...