साहिबगंज, जनवरी 6 -- साहिबगंज। शहर के गुल्ली भट्टा के जद्दू मोड़ में मंगलवार की सुबह मुहल्ले के लोगों ने एक चोर को टोटो की बैटरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा। उस पास से चार बैटरी बरामद की गई है। चोर को पकड़ कर लोगों ने बिजली से बांध कर रखा था। पकड़ाया युवक कभी अपना नाम पता अलग अलग बता रहा था। वही सूत्रों की मानें तो उक्त युवक शहर के बड़तल्ला का बताया गया है। पकड़ाया चोर एक टोटो पर दो बैटरी लाद कर यहां के एक टोटो का भी दो बैटरी खोल कर लोड कर रहा था की इस दौरान मुहल्ले के लोगों ने उसे देख लिया और फिर पकड़ कर पोल में बांध दिया। मुहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता को दिया। जिसके बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर पकड़े गये युवक, टोटो, बैटरी आदि को लेकर थाना ले गई। जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...