भागलपुर, जनवरी 6 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। तिलकामांझी थाना क्षेत्र के सरकारी बस स्टैंड के समीप सोमवार की संध्या को टोटो चालक की धक्के से बरारी निवासी मोहन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया। घटना के संदर्भ में पीड़ित ने बताया कि वे अपने पुत्र के साथ बाइक के पीछे बैठकर हटिया रोड में सब्जी लेने जा रहे थे। इसी क्रम में सरकारी बस स्टैंड की तरफ से आ रहे टोटो ने पीछे से धक्का मार दिया। उनके पुत्र को भी काफी अधिक चोट लगी है। धक्का मारने के बाद टोटो चालक मौके से फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...