भागलपुर, दिसम्बर 8 -- भागलपुर। बरारी थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में टोटो और बाइक की टक्कर होने के बाद बाइक सवार मिथिलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया है। दरअसल, इस सड़क मार्ग पर अक्सर अनियंत्रित वाहनों के बीच टक्कर होते रहती है। हाल के दिनों में कई बार डीएम कोठी के पास भी कई गाड़ियों की आपस में टक्कर हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...