गाजीपुर, फरवरी 12 -- कठवामोड़, हिन्दुस्तान संवाद। नोनहरा थाना क्षेत्र के नागवानवपुर गांव के पास गुरुवार सुबह सात बजे टोटो और बोलेरो की आमने- सामने भिड़त हो गई। मौके पर ही टोटो पर सवार सेवानिवृत्त दरोगा की मौत हो गई। घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग निकला। जानकारी होते पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों में कोहराम मच गया है। गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया। मोहम्मदाबाद कस्बा निवासी सेवानिवृत्त दरोगा 70 वर्षीय रामसोच चौहान खुद टोटो चलाकर गाजीपुर स्थित अपने एक मित्र के घर जा रहे थे। जैसे ही वह नागवानवपुर गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से मोहम्मदाबाद जा रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। मौके पर ही रामसोच ने दम तोड़ दिया। हादसे के चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास लोगों की ...