मुंगेर, नवम्बर 28 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार की देर शाम हवेली खड़गपुर गंगटा मुख्य मार्ग स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज रमनकाबाद के समीप टोटो में तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें टोटो पर सवार छह व्यक्ति और बाइक चालक समेत सात व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार हवेली खड़गपुर से गंगटा की तरफ जा रहा टोटो में पॉलिटेक्निक कालेज के समीप एक तेज रफ्तार से आ रहा बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें टोटो पर सवार मिल्की गांव निवासी अदिति सिंह, सुनीता देवी, प्रियंका कुमारी और रूपहुआ का टोटो चालक रोहित यादव, दढ़ियार निवासी भगवान यादव और उसकी पत्नी मानो देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। साथ ही बाइक चालक तारापुर प्रखंड के अफजलनगर खुदिया गांव निवासी सुरेश यादव का पुत्र रोहित कुमार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.