अंबेडकर नगर, जनवरी 9 -- अम्बेडकरनगर। भीटी विकास खंड क्षेत्र के चंदापुर, समंथा व समरसिंहपुर में पेयजल योजना के तहत घरों पर लगी टोटियों में पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है। टोटियों में पानी न आने की खबर हिन्दुस्तान समाचार पत्र के 28 दिसम्बर के अंक में प्रकाशित किया गया था। अधिशासी अभियंता कमला शंकर ने बताया कि धूप न होने के कारण सोलर पैनल ठीक से कार्य नहीं कर रहा था। डीजी सेट की खराबी को ठीक करा दिया गया है। अब नियमित जलापूर्ति हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...